विधायक खैहरा के काफिले पर हमला करने वालों पर हो कार्रवाई : सचदेवा
जालंधर | आम आदमी पार्टी के दोआबा प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने सुखपाल सिंह खैहरा के काफिले पर हमले का कड़ा विरोध किया है। वर्करों की मीटिंग में सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस लीडर द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे एक किसान से मिलने जब खैहरा उसके घर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने काफिले पर हमले की कोशिश की। कांग्रेस राज में अगर कोई थानेदार अवैध खनन का विरोध करता है तो उसकी जुबान बंद करवा दी जाती है। हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। मीटिंग में आत्म प्रकाश सिंह बबलू, तरसेम सिंह, हरबंस घई, हरजिंदर सीचेवाल, विनोद मोदी और रमनदीप कुमार मौजूद रहे।