ढन्न मोहल्ले से रिवॉल्वर छीनी, पुलिस को कंप्लेंट
जालंधर | ढन्न मोहल्ला के रहने वाल जय महेंद्रू ने थाना तीन की पुलिस को कंप्लेंट दी है कि दो व्यक्ति उसकी रिवॉल्वर छीनकर ले गए। जय महेंद्रू ने बताया कि वह शनिवार शाम घर के पास खड़े थे। रंजिश के चलते 2 पुराने दोस्तों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। वह दोनों हाथापाई करने के बाद उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर झपटकर ले गए। पुलिस जांच कर रही है।
नाबालिग लड़कियों को भगाया, 2 आरोपी काबू
करतारपुर | एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया दाना मंडी के रंजन ने पुलिस को शिकायत दी थी उसकी और मामा की बेटी को दो युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गए है। दोनों 8 अप्रैल घर नहीं आई। किसी से पता चला दोनों लड़कियों को मंगल वासी दाना मंडी बटाला और भंडारी वासी दाना मंडी अमृतसर ने भगाया है। पुलिस ने आरोपी काबू कर लड़कियों को परिवार के हवाले कर दिया है।