डेंगू और मलेरिया का लारवा खत्म करने को आज से मुहिम
जालंधर | निगम और स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा ड्राइव सोमवार से शुरू हो रही है। डेंगू और मलेरिया के मच्छर पैदा होने से पहले लारवा खत्म किया जाएगा। समय रहते कंट्रोल के लिए 2 महीने पहले ही यह ड्राइव शुरु की जा रही है। एंटी लारवा ड्राइव के तहत मच्छर के पैदा होने की जगह तलाश करके लारवा खत्म किया जाएगा।
नगर निगम के हेल्थ अफसर डॉक्टर श्रीकृष्ण ने बताया कि वार्ड 7, 8, 9, 10, 11 और 12 में यह ड्राइव शुरू की जा रही है।