पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • दिल्ली आदमपुर एयर टिकट Rs.9676 में आदमपुर दिल्ली का किराया Rs.2400

दिल्ली-आदमपुर एयर टिकट Rs.9676 में आदमपुर-दिल्ली का किराया Rs.2400

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किराया: 9003 स्पाइस इंश्योरेंस: 49 रुपए मनपसंद सीट चार्जेज: 250 फूड कोंबो: 374 रुपए टिकट का कुल दाम : 9676 रुपए

शुरुआती 25 से 30 सीटें 2478 रुपए में देने के बाद डायनामिक फेयर में चार गुणा वृद्धि

दिल्ली वाली फ्लाइट पर आज लग सकता डायनामिक फेयर

सिटी रिपोर्टर| जालंधर

एक मई को अगर आप भी दिल्ली से आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट से यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 9676 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि कहा ये जा रहा था कि पहली 25 से 30 सीटें 2500 रुपए से कम में मिलेंगी और बाकी का किराया अधिकतम 4000 रुपए तक हो सकता है। अर्जुन ट्रैवल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राम घई ने बताया कि - लगभग 60 से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं और बाकी सीटों पर किराया डायनामिक फेयर के तहत कई गुणा तक बढ़ जाता है। दिल्ली से आदमपुर का डायनामिक फेयर अगर 9676 रुपए है तो ये बहुत ज्यादा नहीं है। अमृतसर-दिल्ली फ्लाइट का डायनामिक किराया कई बार 50 हजार रुपए तक पहुंच जाता है।

1 मई को दिल्ली से आएगी पहली फ्लाइट

ऐसे समझें डायनामिक फेयर

डायनामिक फेयर ग्राहकों के पैसे खर्च करने की क्षमता पर तय होता है। ये कई बातों पर आधारित होता है। कितनी सीटें खाली हैं, आपकी सीट खिड़की से कितने पास है, सीटों में टांगें फैलाने के लिए कितनी जगह है, आप खाने में क्या लेंगे, आप हफ्ते के किस दिन यात्रा कर रहे हैं, यात्रा में कितने दिन बचे हैं, यात्रा का समय त्यौहारों के सीजन से कितना पास है और लोग कितना खर्च सकते हैं। एयरलाइंस कंपनियां सिर्फ खर्चे को नजर में रखते हुए किराए फिक्स नहीं करतीं। जिस तरह एक चीज को बनाने में 10 रुपए खर्च आया और कंपनी 50 प्रतिशत मार्जिन लगाकर उसे 15 रुपए में बेच देती है, उससे उलट एयरलाइंस कंपनियां डायनामिक एलोगरिदम (कलन विधि) पर अपने दाम तय करती हैं।

पहली फ्लाइट की ज्यादातर टिकटें दावा और बीजेपी ने खरीदीं...1 मई को विजय सांपला और दोआबा एयरपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) के सदस्य दिल्ली से दोपहर 3.30 बजे की फ्लाइट से आदमपुर पहुंच रहे हैं। ज्यादातर टिकट दावा और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खरीदे हैं। स्पाइसजेट के अफसरों ने शनिवार को बुकिंग शुरू करते वक्त ही साफ कर दिया था कि हम 78 में से शुरुआती 25-30 सीटें ही 2500 रुपए से कम दाम में बेचेंगे। उसके बाद डायनामिक फेयर शुरू हो जाएगा।

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की टिकटें सस्तीं...आदमपुर से दिल्ली 1 मई को शाम 5.05 बजे की फ्लाइट का किराया 1954 रुपए है पर ग्राहकों को ये 2478 रुपए में पड़ रही है। इसमें सीट की फीस और अन्य चार्ज शामिल हैं। शनिवार को स्पाइसजेट की चीफ सेल्स मैनेजर शिल्पा भाटिया ने कहा था कि वह 25 से 30 सीटें ही 2500 रुपए से कम दाम में बेचेंगे। बाकी पर डायनामिक फेयर लगेगा।

खबरें और भी हैं...