अफवाहों के बीच फ्लैगमार्च, आज शाम तक बंद रहेगा इंटरनेट
फगवाड़ा में हिंसा के बाद चार शहरों में बंद इंटरनेट सेवाएं सोमवार को भी बंद रहेंगी। फगवाड़ा में इतवार को माहौल ठीक रहा, लेकिन एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद रखने की अवधि सरकार ने एक दिन और बढ़ा दी है।
पुलिस ने इतवार को रैणक बाजार समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। एडीसीपी इनवेस्टीगेशन एचपीएस परमार की अगुवाई में सात थानों समेत पुलिस लाईन फोर्स समेत, एसीपी सेंट्रल सतिंदर कुमार, एसएचओ अश्वनी गोत्याल, ओंकार सिंह, प्रेम कुमार फील्ड में रहे।
अफवाहों से बचें
डिप्टी कमिश्नर वीके शर्मा और सीपी पीके सिन्हा ने लोगों से अफवाहों से बचने और शरारती तत्वों की पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।
पुलिस हेल्पलाइन
लैंडलाइन : 0181-2240609, 2240610
मोबाइल : 9915716100
खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज
शहर में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कालेज खुले रहेंगे। कंपनी बाग चौक से एडीसीपी-1 व एडीसीपी-2 के अंतर्गत इलाकों में पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च के दौरान अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह को फैलाने वालों से सचेत रहें।
इंटरनेट शाम तक बंद
फगवाड़ा में एक चौक का नाम बदलने का लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए थे और हिंसा भड़कने के बाद सरकार ने जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आर्डर जारी किया था। इसे अब 24 घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया हैं।