जगत क्रिकेट एकेडमी विनर, मनस मैन ऑफ द मैच
जालंधर| जगत क्रिकेट अकेडमी व सिद्धार्थ क्रिकेट अकेडमी होशियारपुर की टीमों के बीच टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिद्धार्थ अकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगत क्रिकेट अकेडमी की टीम ने 82 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जगत अकेडमी की तरफ से गेंदबाज मनस व अर्णव चीमा ने 3-3 विकेट हासिल किए। बल्लेबाज राहुल ने 50 रन बनाए। मनस को मैन ऑफ द मैच व अर्णव चीमा को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर कोच विजय गत्ती और जगत मौजूद थे।