स्पोर्ट्स स्कूल में 15 साल के बाद फुटबाल विंग शुरू, 20 खिलाड़ी होंगे
राज्य भर के सरकारी स्पोर्ट्स सेंटरों की लिस्टें फाइनल
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जालंधर
स्पोर्ट्स स्कूल में 15 साल बाद फुटबाल का कोचिंग सेंटर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल में रेस्लिंग और बॉक्सिंग विंग भी शुरू किए गए हैं। पहले सेशन में फुटबाल विंग को अंडर-17 की 20 रेजिडेंशियल सीटें दी गई हैं। डिपार्टमेंट की तरफ से मंगलवार को राज्य भर में सरकारी स्पोर्ट्स सेंटरों में बच्चों की लिस्टें फाइनल कीं। जिले में कुल 347 खिलाड़ियों को अलग-अलग खेल विंगों में शामिल किया गया है। रेजिडेंशियल में 103 लड़के, डे-स्कॉलर में लड़के 188, डे-स्कॉ़लर लड़कियां में 56 खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया गया है।
विजय कुमार
जिले में 347 खिलाड़ियों को अलग-अलग विंग में किया गया शामिल
फुटबाल विंग शुरू करने में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अफसर विजय कुमार का अहम रोल रहा। मंगलवार को डीएसओ ने जिले के सभी कोचों के साथ मीटिंग कर उन्हें विंग की लिस्टें बांटी और साथ ही कोचिंग स्किल और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस सुधारने की हिदायतें जारी कीं। सरकार स्पोर्ट्स को लेकर पॉजिटिव तरीके से काम कर रही है। इस बार जल्दी ट्रायल लेकर जल्द विंग की लिस्टें फाइनल की गई हैं। अब खिलाड़ी स्कूलों में एडमिशन के बाद सेंटरों पर कोचिंग लेना शुरू करेंगे। विंग में रेजिडेंशियल खिलाड़ी को 200 रुपए डाइट के साथ रहना और खाना भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा जबकि डे-स्कॉलर खिलाड़ी को 100 रुपए प्रति दिन डाइट व कोचिंग दी जाएगी।
विंग लिस्टें
हंस राज स्टेडियम : बैडमिंटन 13, टेबल टेनिस 20, कुश्ती 11, बॉस्केटबाल 12
स्पोर्ट्स स्कूल : बॉक्सिंग 24, जिम्नास्टिक 19, फुटबाल 20, वॉलीबॉल 24, कुश्ती 7, एथलेटिक्स 27
कॉन्वेंट हाई स्कूल गोराया : वॉलीबॉल 12
संत बाबा भाग सिंह : एथलेटिक्स 6
कोचिंग सेंटर धन्नोवाली : हॉकी 18
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड : हॉकी 18, बॉक्सिंग 12
कोचिंग सेंटर संसारपुर : हॉकी 30
डीएवी हैंडबॉल कोचिंग सेंटर : 16
मॉडल टाउन जिम्नास्टिक कोचिंग सेंटर: 10
एसएम कुश्ती सेंटर: 8
दोआबा खॉलसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल: बॉस्केटबॉल 12
सरकारी स्कूल बड़ा पिंड : वेट लिफ्टिंग 7
सरकारी स्कूल फिल्लौर: वेट लिफ्टिंग 7
गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम : वेट लिफ्टिंग 9
हंसराज कॉलेजिएट स्कूल : वेट लिफ्टिंग 5
फुटबाल कोच रहे हैं विजय... डीएसओ विजय कुमार खुद फुटबाल कोच रहे हैं। जालंधर व होशियारपुर में काफी साल तक डीएसओ ने फुटबाल की कोचिंग दी है। अब उन्हें जालंधर व होशियारपुर का डीएसओ बनाया गया है। इस बार डीएसओ विजय कुमार ने स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से पिछले कई सालों से बंद पड़े स्पोर्ट्स के सेंटर को दोबारा शुरू करवाकर सराहनीय कदम उठाया है। शहर में सैकड़ों बच्चे हैं जो फुटबाल खेलते हैं। अब सरकार की तरफ से बच्चों को फ्री फुटबाल की ट्रेनिंग दी जाएगी।