फगवाड़ा हिंसा में घायल युवक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग
कंपनी बाग चौक पर शिवसेना के खिलाफ प्रदर्शन करते दलित समाज के लोग। -भास्कर
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
फगवाड़ा हिंसा में घायल युवक के परिवार के लिए दलित संगठनों ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। कंपनी बाग चौक में धरने पर बैठे चंदन ग्रेवाल, राजेश भट्टी, अमृत खोसला, राजकुमार राजू ने कहा कि सरकार दलितों पर अत्याचार रोकने के लिए कड़े कदम उठाए।
जो युवक घायल हुआ है उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और गुनहगारों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर सन्नी सहोता, नरेश प्रधान, बंटू सभ्रवाल, राजेश पदम, राजन सभ्रवाल, गौरव सभ्रवाल, हरीश सभ्रवाल, संजीव संगर, बैनी संगर, अनिल संगर, विनोद मोदी, वरुण कलेर, सुरिंदर महे, विकास कल्याण, अमित सभ्रवाल, रमेश चौहका आदि मौजूद रहे।
रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस पर साधा निशाना
रिटायर्ड डीएसपी सोमनाथ ने इस धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि पुलिस किस तरह से काम करती है। किस तरीके से लोगों पर केस दर्ज होते हैं। पुलिस के तौर तरीके उनसे छिपे नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवसैनिक सुरक्षा के नाम पर पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। शिवसैनिक पुलिस से क्या करवाती है यह भी उन्हें मालूम है।