70 ग्राम हेरोइन बरामद, दो अरेस्ट
जालंधर | थाना भार्गव कैंप पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन बरामद करके दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऊधम सिंह नगर के रहने वाले कमलजीत सिंह व सर्बजीत सिंह हैं। एडिशनल एसएचओ एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि सोमवार रात एक बजे गुरु रविदास चौक में नाके दौरान आरोपियों से उक्त खेप मिली। आरोपियों को मामला दर्ज अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया है।