किशनपुरा चौक में दुकान से नमकीन लेने गए व्यक्ति की एक्टिवा चोरी
जालंधर | किशनपुरा चौक स्थित दुकान पर नमकीन लेने गए व्यक्ति की एक्टिवा सोमवार रात चोरी हो गई। बलदेव नगर के रहने वाले रमन कुमार ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने लोन लेकर प|ी नीलम के नाम पर एक्टिवा खरीदी थी। अभी किश्तें पूरी हुई थीं कि उसे चोर ले गए। उन्होंने चौक में खड़े पीसीआर मुलाजिमों को बताया तो उन्होंने वायरलेस पर इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। उस समय आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। थाना-3 में इस संबंधी सूचना दे दी गई है, जहां उन्हें जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई।