तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई एक की मौत, एक जख्मी
लोहियां खास | सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित गांव बड़ा बुद्ध सिंह के नजदीक मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को क्रॉस करते हुए एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में अमृतसर के दीपक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त पवन कुमार फिरोजपुर गंभीर घायल हो गया। कार की आगे की सीटों पर बैठे दोनों युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह अमृतसर और रजाविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर बाल-बाल बच गए। चारों युवक सुल्तानपुर लोधी में स्थित किसी फार्म हाउस पर आए थे। लोहियां खास में किसी से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे कि गांव बड़ा बुद्ध सिंह के पास गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे दोनों लोग जख्मी हो गए। दोनों को जालंधर रेफर किया गया जहां दीपक की मौत हो गई।