पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ट्रैप लगाकर वर्कशॉप के मालिक को पकड़ा, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

ट्रैप लगाकर वर्कशॉप के मालिक को पकड़ा, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| रंजीत नगर से पुलिस ने ट्रैप लगाकर 20 ग्राम हेरोइन के साथ गांव नत्त के रहने वाले 32 साल के कुलदीप चंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिट्ठापुर रोड पर वर्कशॉप चलाता है। थाना नई बारादरी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी काफी समय से हेरोइन बेचता है। वह बाइक पर रंजीत नगर में हेरोइन की डिलवरी देने आ रहा है। एएसआई किरपाल सिंह ने उसे ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। आरोपी से पुलिस पता लगा रही है कि नशा कहां से लेता है। इसी तरह थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एक पेटी शराब के साथ दीपक कुमार लाडी निवासी न्यू दशमेश नगर को गिरफ्तार किया है।

कैनी में भरकर करता था शराब की तस्करी, गिरफ्तार

नकोदर | थाना सदर पुलिस ने जालंधर मार्ग पर गांव कंग साहिब के पास से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब ले जाते काबू किया है। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने नाकाबंदी दौरान गांव कंग साहबू झुग्गी झोपड़ियों के पास एक व्यक्ति को पकड़ा और उससे मिली प्लास्टिक की केनी से 20 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सत्ती निवासी गांव कंग साहबू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...