जालंधर | एक्साइज विभाग ने शुक्रवार को गोराया में 24 बोतल इल्लीगल शराब पकड़ी पर जब पता चला कि शराब हलके के किसी बड़े नेता की है तो अफसरों ने फोन बंद कर लिए। बोतलों पर फोर सेल इन चंडीगढ़ लिखा था। नियम के मुताबिक पंजाब में किसी दूसरे राज्य की शराब नहीं बिक सकती।
चंडीगढ़ में एक्साइज ड्यूटी पंजाब के मुकाबले लगभग आधी है। इसलिए वहां शराब के रेट कम है। तस्कर चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में बेचते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। इसी सिलसिले में गुप्त सूचना पर नाका लगाकर ये शराब पकड़ी। शराब पकड़ने वाले ईटीओ नवजोत ने फोन नहीं उठाया तो एईटीसी और डीईटीसी ने भी मामले से अनभिज्ञता जताई। देर शाम गोराया थाने में गुरविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।