दो दिन राहत के बाद मौसम फिर गर्माने लगा है। नकोदर रोड स्थित वाटर पार्क में भीड़ बढ़ने लगी है। - दीपक
आज तेज हवा, बादल छाने के आसार
सिटी रिपोर्टर| जालंधर
शहर में शुक्रवार दोपहर पारा 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते में शहर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि पहाड़ों पर बारिश के चलते पंजाब में शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। गर्म और धूल भरी हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी। मौसम से जुड़ी एजेंसियों के मुताबिक इस साल 30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब में माॅनसून दाखिल होने की संभावना है। अच्छे माॅनसून के लिए तेज गर्मी और अच्छे कम दबाव के क्षेत्र होने भी लाजमी होते हैं। पिछले साल जून में बारिश होती रही जिससे तापमान 40 से कम ही रहा। इस साल मई के शुरुआती 15 दिन में राज्य में चार बार बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग ने सोमवार से गर्मी बढ़ने की बात कही