जालंधर | जंडू सिंघा में अवैध कॉलोनी डेवलप करने पर जेडीए ने भाजपा के पूर्व पार्षद पति-प|ी को नोटिस जारी किया है। एस्टेट अफसर डॉक्टर जय इंदर सिंह ने नोटिस में कहा है कि बिना मंजूरी के कॉलोनी डेवलप की गई जोकि पापरा एक्ट का उल्लंघन है।
जेडीए ने पूर्व भाजपा पार्षद अर्जुन पप्पी, उनकी प|ी पूर्व पार्षद कमलजीत कौर निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़, चंदा देवी प|ी राम नारायण और अनु पुत्री रामनारायण निवासी गोबिंद नगर को चेतावनी दी है कि नोटिस जारी होने के 15 दिन के भीतर कॉलोनी डिमॉलिश कर दें। अर्जुन पप्पी के बेटे बलजीत प्रिंस मौजूदा कौंसलर हैं।