सूर्या एंक्लेव से काजी मंडी तक बनाई जा रही 120 फुटी रोड को हाईवे से जोड़ने के लिए रेजिडेंट्स की ओर से कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द हाईवे शुरू हो सके। शुक्रवार को सूर्या एंक्लेव के एमएल सहगल, भरत भूषण व राय साहिब के साथ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव भसीन ने ट्रस्ट के एसई सतिंदर सिंह से मीटिंग की। एमएल सहगल ने बताया कि काजी मंडी के पास बने माल गोदाम में हाईवे से जोड़ने के लिए रेलवे विभाग एक अलग से एंट्री गेट बनाने जा रहा है। इलाकावासियों ने कुछ प्रपोजल रखे हैं।
जालंधर-अमृतसर हाईवे को सिटी रेलवे से जोड़ने के लिए सूर्या एंकलेव रेजिडेंट्स के साथ साथ गुरु गोबिंद सिंह रेजिडेंट्स फिरोजपुर गए थे और डीआरएम से कहा गया था कि सिटी स्टेशन की बैकसाइड पर एक अलग से एंट्री गेट बनाया जाए ताकि लोगों को सिटी स्टेशन पर पहुंचने में आसानी हो सके। 10 अप्रैल को रेलवे अधिकारियों ने इलाके का सर्वे कर रिपोर्ट भेजी थी। विधायक राजिंदर बेरी से भी बात की गई थी और उन्होंने लोगो को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात भी कही थी।
इंजीनियर के साथ बातचीत करते एसई सतिंदर।
माल गोदाम को शिफ्ट करने के बारे में कोई विचार नहीं
रेलवे के एसएसई राजीव भसीन ने ट्रस्ट अधिकारियो से काजी मंडी पुल के पास पड़ी ट्रस्ट की जमीन को रेलवे को देने के प्रपोजल रखा। क्योंकि माल गोदाम को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के बारे में अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
अभी गेट निकालने की जगह निर्धारित नहीं हुई: एसई
एसई सतिंदर सिंह ने कहा कि मीटिंग में रेलवे का दूसरा एंट्री गेट निकालने पर विचार किया गया कि कहां दूसरा गेट निकाला जा सकता है। अभी जगह तय नहीं हुई है। गेट निकालने के लिए दो-तीन बार सर्वे किया जाएगा और मीटिंग की जाएगी। जो प्रपोजल जमीन के लिए रेलवे के इंजीनियर ने रखा है उस पर विचार किया जाएगा।