12 साल की उम्र के लड़के व लड़कियां लेंगे हिस्सा।
जालंधर| गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भंगड़ा शामिल करवाने के लिए हजारों युवा पंजाबी ड्रेस कुड़ता-चादरा पहन भंगड़ा करेंगे। ढोल किंग के नाम से ख्यात गुरचरन मल ने बताया कि 1 नवंबर को पंजाब दिवस पर भंगड़े का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया जाएगा। इसमें 12 साल की उम्र के लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। इवेंट के लिए चीफ कोआॅर्डिनेटर इंडिया जोगिंदर सिंह जोगी व चीफ एडवाइजर लखविंदर सिंह जौहल को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह बिलगा, मनप्रीत सिंह, अश्वनी शर्मा, परमजीत सिंह, राजिंदर सिंह, रीमा सचदेवा मौजूद रहे।