जालंधर| ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने एमएसएमई क्लस्टर जालंधर के नए ऑफिस का फोकल पॉइंट में उद्घाटन किया। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एमएसएमई के जनरल मैनेजर आशुतोष चौधरी और एमएसएमई लुधियाना से डीजीएम पीआर तूफान ने विशेष रूप से शिरकत की। नए ऑफिस का ज्योति प्रज्ज्वलित करके और रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। क्लस्टर हेड जगजीत सिंह के नेतृत्व में बैंक से जुड़े ग्राहक और गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इनमें पुनीत खन्ना, एक्टिव टूल्स से नरेंदर सिंह, संचित एक्सपोर्ट से राकेश गुप्ता, सुरिंदर सिंह, मनोज कपूर और राजन सग्गी समेत तमाम इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे।