पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • सरस्वती विहार में गंदे पानी की सप्लाई, रेजिडेंट्स बोले हम बिल भर रहे हैं तो निगम सुविधा भी दे

सरस्वती विहार में गंदे पानी की सप्लाई, रेजिडेंट्स बोले- हम बिल भर रहे हैं तो निगम सुविधा भी दे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती विहार में सरस्वती रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कम्युनिटी हाल में प्रेस कांफ्रेंस कर काॅलोनी में आ रहे गंदे पानी के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। सरस्वती विहार दो वार्ड में बंट गई है। वार्ड-68 और 69 में। रेजिंडेंट्स पिछले 2 महीने से गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं।

एसोसिएशन के प्रेसीडेंट हरविंदर साहनी ने बताया कि ने बताया कि काॅलोनी में 234 फ्लैट हैं। हर फ्लैट में पीने वाला गंदा पानी आ रहा है। पीने वाला पानी इतना गंदा है कि मानो किसी ने गन्ने का रस निकाल पानी की टंकी में डाल दिया हो। साहनी ने बताया कि 1996 से 234 फ्लैट होल्डर पानी का बिल भर रहे हैं। एक फ्लैट होल्डर साल का 2500 रुपए भर रहा है यानि की 234 फ्लैट होल्डरों से 5,85,000 निगम पानी के ही वसूल रहा है। साहनी ने बताया कि अगर काॅलोनी के लोग पानी का बिल सही समय पर भर रहे हैं तो वो पीने वाला वानी साफ क्यों नहीं दिया जा रहा है। दो महीने से लगातार गंदा पानी आ रहा है। पहले पानी कम आता था अब पानी गंदा आने लगा है।

यह फ्लैट जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अंडर आते थे जब से यह निगम के अंडर गए हैं तब से लेकर आज तक कोई न कोई काॅलोनी में समस्या पैदा हो रही है। पहले पानी के पैसे जेआईटी ले रही थी अब निगम ले रही है।

दो महीने से गंदे पानी की सप्लाई के कारण कई लोगों को हो गईं पेट संबंधी बीमारियां, विधायकों को बताई समस्या

इलाकावासी अपने पैसे से कॉलोनियो में काम करवा रहे... पहले भी कई बार टयूबवेल खराब हुआ है पर ऐसी समस्या कभी नहीं आई। हमेशा ही सोसायटी व काॅलोनीवासियों ने अपने पैसों से कालोनी में काम करवाए हैं। हर साल पानी कम आने की समस्या आती थी वो भी एक महीना ही रहती थी। इस बार पानी कम आने की समस्या जनवरी से ही आ रही है। पहली मंजिल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो महीने से दिनचर्या खराब हो गई है। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के पेट खराब हो चुके हैं। पानी भी दो रंग का आ रहा है। डेपुटेशन लेकर पहले मेयर को फिर कमिश्नर को उसको बाद काॅलोनी में पड़ते दो दो विधायकों और दो दो पार्षदों को मिल चुके हैं। पर कोई हल नहीं निकला।

रेजिंडेंट्स पिछले 2 महीने से गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं। पानी मटमैला और बदबूदार है। - भास्कर

समस्या का हल ढूंढने में दो महीने लगे : एक्सईएन सतिंदर

निगम अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया तो सीवरेज बोर्ड के एक्सीयन सतिंदर अपनी टीम के साथ इलाके में पहुंचे। तब से लेकर आज तक वो फाल्ट नहीं ढूंढ पाए हैं। कभी वो मोटर को बंद करवा देते हैं तो कभी पानी वाली टंकी को साफ करवाने की बात करते हैं। पानी कम आना और पानी का प्रेशर कम होना सबसे बढ़ी समस्या बन गई है। निगम अधिकारियों ने भी कोई हल नहीं निकाला और न ही इलाके में कोई पानी वाला टैंक भिजवाया जा रहा है।

पानी की वेस्टेज भी नहीं करते हैं काॅलोनीवासी

रेजिडेंट्स ने बताया कि वो पानी की वेस्टेज तक नहीं होने देते हैं। अगर किसी ने कार धोनी होती है तो वो बाल्टी से पानी का इस्तेमाल करता है। एसी और आरओ का पानी भी उपयोग में लाया जाता है ताकि किसी तरह पानी की बूंद तक न बर्बाद हो जाए। लोगों ने कहा की एक पार्षद उनकी कालोनी में रहता है तो दूसरा कालोनी के साथ ही। उसके बावजूद गंदे पानी की समस्या का हल नहीं हो रहा।

प्रॉब्लम हल करवाई जा रही: बंटी

पार्षद गुरविंदरपाल सिंह बंटी ने बताया कि काॅलोनी में लगी पानी वाली टंकी को साफ करवा दिया गया है। जिस कारण कालोनी में गंदा पानी अा रहा था। जो समस्या रह गई है उसे हल करवाया जा रहा है। वहीं, पार्षद सरफो देवी के पति राज कुमार ने बताया कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। पहले समस्या आई थी उसे हल करवा दिया गया है। इलाके में नया टयूबवेल भी लगवाया गया है।

कंप्लेंट नहीं मिली : बेरी... विधायक राजिंदर बेरी ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। अगर कोई ऐसी समस्या है तो इसे एक दो दिन में हल करवा दिया जाएगा।

कॉलोनीवासियों का ट्यूबवेल और पानी की टंकी गई निगम के खेमे में... हरविंदर साहनी, सेक्रेटरी एसपी गुलाटी, जॉइंट सेक्रेटरी आरपी उप्पल, ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी सिमर खुराना ने बताया कि जब काॅलोनी बनी थी तब पानी की टंकी और टयूबवेल जेआईटी ने लगवा कर दिया था और कहा था कि यह पानी की टंकी और टयूबवेल काॅलोनीवासियों का ही है। उसके बाद निगम के खेमे में चल गई। कालोनी एक है पर विधायक और पार्षद दो-दो हैं। एक विधायक राजिंदर बेरी तो दूसरा बावा हैनरी, पार्षद गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ और सरफो देवी। चारों लोगों के पास अपने दुखड़े रो चुके हैं पर हल नहीं हुआ।

234 फ्लैट होल्डर साल में 5,85,000 रुपए भर रहे पानी का बिल, साफ पानी को भी तरसे

रेजिडेंट्स से मिलकर करेंगे समस्या का हल

एक्सईएन सतिंदर सिंह ने कहा दो महीने पहले पानी कम आने के बारे में शिकायत आई थी। जिसे हल करवा दिया गया है। गंदे पानी के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो उसे जल्द ही रेजिडेंट्स से मिलकर हल करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...