जालंधर | आनंद मिल्क स्टोर के बलदेव राज आनंद (78) का 17 मई को निधन हो गया था। उनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए रस्म किरया 20 मई को दोपहर एक से दो बजे तक गाखल फार्म बस्ती दानिशमंदा में होगी। उनके परिवार में अश्विनी आनंद, विपन आनंद, किशन गोपाल, मिंटू आनंद और बेटी निशा अनेजा हैं। पूर्व पार्षद मनजीत सिंह टीटू ने कहा कि बलदेव राज आनंद बेहद मिलन सार और हर किसी की मदद के लिए तत्पर रहने वाले थे। उनके इस तरह साथ छोड़ जाने से बस्तीयात में शोक की लहर है। पिता से मिले संस्कारों की बदौलत ही परिवार समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
अंतिम संस्कार के मौके पर सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यहां पार्षद सुनीता रिंकू, मनजीत सिंह टीटू, इंद्रजीत सिंह बब्बर, करनैल सिंह बिल्ला, दविंदर कुमार, रविंदर कुमार, नरिंदर कुमार, अश्विनी कुमार, ज्योति टंडन, अमरप्रीत सिंह रिंकू, सुखविंदर सिंह, रणजीत सिंह संत और प्रविंदर सिंह राजू थे।