पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • छात्रा ने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए डिप्टी डीईओ को दिया ज्ञापन

छात्रा ने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए डिप्टी डीईओ को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सामाजिक सुरक्षा और स्कूल माफिया के खिलाफ लड़ रही छात्रा नोबल ने शुक्रवार को डिप्टी डीईओ हरिंदरपाल सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें छात्रा का कहना है कि जालंधर कुंज के आस-पास झुगी झोपड़ी में रहने वाले 50-60 बच्चों को भी शिक्षा का अधिकार है। मगर स्थानीय स्कूलों की तरफ से आधार कार्ड न होने के कारण इनको दाखिल नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि नोबल के नेतृत्व में बच्चे और अभिभावक डिप्टी डीईओ से मिले। अभिभावकों ने बताया कि आधार कार्ड न बन पाने के कारण स्कूलों में दाखिला देने से इंकार किया जा रहा है। समाज सेवक बिशन दास सहोता ने कहा कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए मिलना चाहिए। क्योंकि आरटीई एक्ट भी यही कहता है। प्रो. बलविंदर सिंह ने आरटीई एक्ट को लागू करने की मांग की। यहां दीपक, रेनू, सुरेश, बुद्धिया, उमेश आदि थे।

खबरें और भी हैं...