बागी ने कहा कर्नाटक जैसे हालात आप में, गुप्ता को कारण बताओ नोटिस
जालंधर | आम आदमी पार्टी में कलह बढ़ती जा रही है। डॉ. शिवदयाल माली को जिला प्रधान बनाने का विरोध करने वाले पार्टी के कुछ कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए हैं। अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी के साथ जुड़े संदीप गुप्ता ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया है कि वह पैसे वालों को पार्टी में पद दे रहे हैं। आप में कर्नाटक जैसे हालात बन रहे हैं। आप में कर्नाटक जैसे हालात बन रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि डॉ. माली को सिर्फ एक साल ही हुआ है पार्टी में आए हुए। जबकि उनके जैसे कई कार्यकर्ता अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं। उनकी अनदेखी कर बंद कमरे में बैठकर प्रधान पद का निर्णय कर लिया जाता है। यह पार्टी के सिद्धातों के खिलाफ है। गुप्ता के बगावती होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जानकारों के मुताबिक पार्टी के दोआबा प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने उन्हें चार दिन में जवाब देने को कहा था कि उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया है।