नगर निगम ने मोबाइल टावर लगाने के लिए 7 पार्क लीज पर दे दिए हैं। इसके लिए 2.24 लाख रुपए लिए जाएंगे। 16 हजार रुपए एक टावर की इंस्टालेशन फीस और 3200 रुपए एक साल का किराया लिया जाएगा। 5 साल के लिए लीज दी गई है। निगम के इस एग्रीमेंट का विरोध शुरू हो गया है। दयोल नगर के पार्क में मोबाइल टावर लगाने के खिलाफ इलाके के लोगों ने संघर्ष कमेटी बना ली है।
शुक्रवार को पार्षद वरेश मिंटू, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, मोना गिल समेत इलाका निवासियों ने नगर निगम कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग को मेमोरेंडम देकर मांग की थी देओल नगर के पार्क में लगाया गया टावर हटाया जाए। इनका आरोप है कि पार्क लोगों की सैर के लिए है। मोबाइल टावर यह कह कर लगाया गया कि मास्ट लाइट् लगाई जा रही है।
इन स्थानों पर मोबाइल टावर का एग्रीमेंट
. दयोल नगर पार्क
. चंदन नगर पार्क
. अर्बन एस्टेट, कैंब्रिज स्कूल फॉर गर्ल्स के सामने
. शिवानी पार्क माडल टाउन
. ग्रेटर कैलाश, सीटी स्कूल के पास
. गार्डन कालोनी सोसायटी वडाला चौक
. गुरु अमरदास नगर वेरका मिल्क प्लांट