पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अर्ली डिसिजन बेनिफिट के तहत दाखिले 31 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिकी यूनिवर्सिटियां विद्यार्थियों को अर्ली डिसिजन बेनिफिट (ईडीबी) प्रोग्राम के तहत यूनिवर्सिटी के विभिन्न अध्ययन प्रोग्रामों में दाखिले के लिए जल्दी निर्णय लेने के प्रति मार्गदर्शन करती हैं। इसी पैटर्न के अनुरूप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने भी वर्ष-2013 में अपने अनूठे ईडीबी प्रोग्राम को शुरू किया तथा इसके तहत दाखिला प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दोगुणा लाभ पहुंचाया। इस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थी पिछले वर्ष (2017) निर्धारित की हुई कम टयूशन फीस का भुगतान करते हैं और विशेष मामलों में उन्हें स्कॉलरशिप भी प्राप्त होता है।

इसके अलावा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के प्रोग्रामों में अपनी सीटें सुरक्षित करने का अवसर भी प्राप्त होता है। ईडीबी की अवधि समाप्त होने के बाद देर से एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को एक तो वर्ष 2018 के लिए निर्धारित की गई उच्च फीस का भुगतान करना होगा और दूसरा यह हो सकता है कि उसे अपने पसंदीदा प्रोग्राम में सीट भी न मिले। एलपीयू ने इस वर्ष 2018 में भी ईडीबी प्रोग्राम को लागू किया हुआ है और इसके अंतर्गत दाखिले 31 मई को बंद होने जा रहे हैं। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विद्यार्थियों को ईडीबी के के बारे में कहा- मैं कामना करता हूं कि किसी भी विद्यार्थी का विकास वित्तीय संकट के कारण नहीं रुकना चाहिए। इस संदर्भ में हमने पिछले कई सालों में भी कई हजारों विद्यार्थियों को ईडीबी प्रोग्राम के द्वारा लाभ पहुंचाया है और मैं आशा करता हूं कि इस वर्ष भी कई हजारों विद्यार्थी इसका लाभ उठाएंगे।

पिछले साल एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स ने कहा एलपीयू का प्रोग्राम स्टूडेंट्स में जागरुकता ला रहा है।

खबरें और भी हैं...