मास्टर मोनू और बलबीर चिश्ती ने कव्वालियां पेश की। -भास्कर
जालंधर कैंट| कैंट की स्थानीय सब्जी मंडी ग्राउंड में साईं लाडी शाह जी की याद में तीसरा वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें आर्थिक पक्ष से कमजोर दो कन्याओं का पूर्ण रीति रिवाज से विवाह करवाया गया। इस मौके पर कन्याओं को घरेलू सामान भी दिया गया । इस मौके पर मुख्य सेवादार सुरेंद्र सिंह छिंदा, राजेश मुन्ना, हरविंदर सिंह पप्पू, तिलक राज, पवन सोढ़ी, विजय कुमार शर्मा, राजू सिसोदिया व अन्य भक्तों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर मास्टर मोनू कव्वाल एंड पार्टी और बलबीर चिश्ती ने साई लाडी शाह जी की महिमा का गुणगान करते हुए कव्वालियां पेश की। समागम के अंत में डोली विदा की गई।