समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह, भाई बलप्रीत सिंह, स्वामी शांतानंद हाजिरी लगाएंगे।
जालंधर | श्री गुरु अमरदास महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित दो दिवसीय समागम उजाला नगर में 19 व 20 मई को होगा। समागम माता गंगा जी सेवा सोसायटी उजाला नगर बस्ती शेख और भाई हरजिंदर सिंह खालसा की तरफ से करवाया जा रहा है। इसमें श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह, भाई बलप्रीत सिंह, स्वामी शांतानंद, भाई ओंकार सिंह, भाई संतोख सिंह, प्रो. रघबीर सिंह, भाई महिंदरपाल सिंह, भाई हरमनप्रीत सिंह, भाई गुरमनप्रीत सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह हाजरी भरेंगे। यहां हरजीत सिंह बाबा, भाई हरजिंदर सिंह खालसा, तेजिंदर सिंह, हरपाल सिंह ने बताया कि समागम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और सदस्यों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। यहां मनजीत कौर, हरजोत लक्की, जतिंदरपाल सिंह, हरप्रीत नीटू, जसविंदर राजू, सरबजीत सिंह, जसबीर सिंह, स्वर्ण सिंह, हरिंदरपाल, कुलविंदर चीमा, रविंदर सिंह, सुखविंदर, सेवा सिंह, हरप्रीत रोबिन, अमनदीप बग्गा, हरप्रीत सोनू, संतोख सिंह, कुलविंदर, गुरदीप छाबड़ा थे।
उजाला नगर में समागम आज से
माता गंगा जी सेवा सोसायटी की ओर से करवाया जा रहा समागम