शिव सेना हिंद पंजाब की तरफ से रेड क्रास भवन में संत समाज के आशीर्वचनों के साथ सादगी से स्थापना दिवस मनाया। इसमें देश भर से 12 राज्यों के 60 शहरों से कार्यकर्ता पहुंचे। ब्रिजेश पुरी महाराज ने कहा कि शिव सेना हिंद देश भर में शिविर लगाकर हिंदुओं को धर्म व संस्कृति से जोड़े रखने के लिए त्रिशूल धारण करवाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंजाब यूथ अध्यक्ष इशांत शर्मा ने अतिथियों को सिरोपे डाल कर सम्मानित किया। यहीं वेबसाइट और ऐप भी लांच की गई और हिंदू बाहुल्य इलाकों से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। जल्द ही जेलों में बंद आतंकियों को फांसी दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना लगाएगी। फंक्शन में सभी ने ‘हम दो हमारे दो-तो सबके दो’ जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने के लिए अभियान छेड़ने के लिए अपने हस्ताक्षर कर समर्थन देकर आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने के लिए जनरल व एससी को षडयंत्र के तहत लड़ाया जा रहा है।
जात-पात को मिटाने व आपसी प्रेम एकता बढ़ाने के लिए सभी मंदिरों में भगवान वाल्मीकि जी व गुरु रविदास जी मूर्तियों की स्थापना करेगी। जिसकी शुरुआत जल्द ही अंतेश्वर शिव मंदिर मोगा से हो रही है।
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने को किए हस्ताक्षर
शिव सेना हिंद पंजाब ने साध समाज के आशीर्वचनों के साथ सादगी से मनाया स्थापना दिवस
जात-पात का भेद-भाव मिटाने व आपसी प्रेम बढ़ाने को मंदिरों में भगवान वाल्मीकि जी व गुरु रविदास जी की मूर्तियां होंगी स्थापित
रेड क्रास भवन में स्थापना दिवस मनाया। इसमें देश भर से 12 राज्यों के 60 शहरों से कार्यकर्ता पहुंचे। -भास्कर
हिंदुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए शिविर लगवा धारण करवाए जाएंगे त्रिशूल: ब्रिजेश पुरी महाराज
ये रहे मौजूद : यहां उत्तर भारत प्रवक्ता सुभाष महाजन, मुनीश बाहरी, रजनीश गिल, बाली बिंद्रा, सुभाष सभ्रवाल, सुमित जोशी, नितिन जैरथ, मोहित वर्मा, राजीव शर्मा, सौरव कपूर, राजीव गांधी, यूथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा, राष्ट्रीय सरपरस्त बृजेश पूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोर कमेटी चेयरमैन वेद अमरजीत शर्मा, राष्ट्रीय यूथ अध्यक्ष राहुल शर्मा, उत्तर भारत चेयरमेन राजिंदर धालीवाल, पंजाब अध्यक्ष सौरव अरोड़ा, पंजाब यूथ अध्यक्ष इशांत शर्मा, अमित अरोड़ा, मनीष वर्मा, संदीप वर्मा, कश्मीर गिरी महाराज, सोनी गर्ग, विनय सूद, आशा कालिया, अनिता मौर्य, अरुण रानी, कृष्ण परवार, सुनील अरोड़ा, किरत मोहाली, ठेकेदार ज्ञान चंद यादव, जगदीप राणा, गौतम शर्मा, सोनी गर्ग, शिव ज्योतिषी, प्रिंस चौधरी, धर्मपाल शर्मा, रविंदर शर्मा, निर्भय, राम शरण, सुभाष चंद, विकास विक्की, किशन पाल सिंह, पिंटू सिंह, नरेंद्र सिंह भोला, कुंवर हरी सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र कुमार आदि थे।