उदासीन दोआबा मंडल की एक बैठक प्रधान महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद उदासीन गोपाल नगर वालों की अगुवाई में हुई। उन्होंने कहा कि एक संत द्वारा धन्य धन्य श्री गुरु अर्जुन देव महाराज की शान के खिलाफ जिस अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया है वह निंदनीय है। संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उदासीन साधु समाज गुरु साहिबान और गुरबाणी के प्रति बहुत श्रद्धा भावना रखते हैं। इनका ऐसा विश्वास है कि गुरबाणी में किसी प्रकार प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता। डेरा बाबा चरण शाह बहादुरपुर जिला होशियारपुर सचिव महंत रविंदर दास उदासीन ने भी निंदा की।