जालंधर | शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 9वीं और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए इंटर हाउस पेपर बैग मेकिंग कंपीटिशन करवाया गया। इसमें 25 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। नसीरुद्दीन व प्रियंका पहले, अनमोल मिगलानी दूसरे और मान्या व हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल डॉ. रवि सुत्ता, एक्टिविटी कोऑर्डीनेटर रंजू शर्मा, जज भावना सभ्रवाल और किरण शर्मा ने उनको सम्मानित किया।