पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नन्हें कवियों ने दी बेहतरीन परफार्मेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स जीएमटी, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड व रायल वर्ल्ड में केजी-1 तथ केजी-2 के नन्हे बच्चों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के दिल से स्टेज का भय दूर करना था। बच्चों ने सेव ट्री, सेव गर्ल चाइल्ड, सेव टाइम, सेव अर्थ, माई मदर, फेवरेट फ्रूट्स, ट्रैफिक लाइट, हेल्थ इज वेल्थ, पॉल्यूशन आदि विषयों पर कविताएं सुनाईं।

बच्चों ने अच्छी लय व बढ़िया शुरुआत व सही ढंग से कविता को समाप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी गुरमीत कौर जीएमटी, अलका अरोड़ा लोहारां, नीतिका कपूर सीजेआर व पूजा राणा रायल वर्ल्ड मौजूद थे। जीएमटी में केजी की गुरशील कौर, खुशी वाधवा, शनाया, पावनी, वान्या, शिवांश व यथार्थ ने, केजी-2 के यशवी, पनव, प्रीशा, साक्षी, गीत, कृषा ने, लोहारां विंग के केजी-1 के अगम सिंह, गर्विता, इशान, कईना, जिशा व केजी-2 के सुनयना, मानव, रिहान, आदित्य, पूर्वी, मेहरदीप व विवान ने, सीजेआर विंग के केजी-1 के हरलीन कौर, अरनव चौधरी व केजी-2 के कुशाग्र, काशवी ने तथा रायल वर्ल्ड में केजी-1 के रुबानी व केजी-2 के दिव्यांका ने पहला स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने भविष्य में भी उन्हें ऐसी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया।

कंपीटिशन

इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स जीएमटी लोहारां में करवाई गई कविता-पाठ प्रतियोगिता

प्रिंसिपल ने बच्चों के इस परफार्मेंस की सराहना की। -भास्कर

खबरें और भी हैं...