पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • पति ने कहा परिवार को खुश रखूंगा, पत्नी बोली दोबारा ऐसा कभी नहीं करूंगी

पति ने कहा- परिवार को खुश रखूंगा, पत्नी बोली- दोबारा ऐसा कभी नहीं करूंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरिंदर सिंह/फरीद शेखूपुरी | जालंधर

घरेलू हालात से दुखी होकर सुसाइड करने आई महिला को तीन बेटियों ने सिटी स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने से रोक लिया। नकोदर रोड पर रहने वाली चार बेटियों की मां मंगलवार दोपहर सिटी स्टेशन पर पहुंची। तीन बेटियां भी उसके साथ थी।

1.33 पर टाटा मूरी ट्रेन सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर आ रही थी। प्लेटफार्म-1 पर बैठी महिला अपने बच्चों के साथ ट्रेन की ओर बढ़ने लगी। मगर बेटियों ने मां को पकड़ लिया। मां ने सबसे छोटी दो बेटियों से तो कपड़े छुड़ा लिए, मगर दस साल की बेटी ने मां को नहीं छोड़ा। कुछ दूर खड़ी रेलवे कर्मचारी चीख-चीख कर कह रही थी- ‘तुम क्या कर रही हो।’

1

1.33 पर ट्रेन प्लेटफॉर्म की तरफ और महिला ट्रेन के आगे कूदने के लिए बढ़ती है। बच्चियों ने उसको कस के पकड़ा हुआ है।

3

महिला दो बच्चियों से कपड़े छुड़वा लेती है मगर बड़ी बेटी मां को नहीं छोड़ती।

बच्ची के न छोड़ने के कारण एक परिवार बिखरने से बच गया।

इतने में दूर खड़ी रेलवे कर्मचारी मौके को भांप कर शोर मचा देती है।

2

इस दौरान दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट प्लेटफार्म-2 पर थे। दोनों ने शोर मचाया कि कोई उस महिला को रोके। जर्नलिस्ट दौड़ते हुए प्लेटफार्म-1 पर पहुंचे। ट्रेन पास से निकल रही थी। महिला बच्चियों से लगातार बोल रही थी- ‘मैनूं दूजी दुनिया ’च जाण दिओ, तुसीं एेथे ही रहो।’ मासूम बच्चियां मां से लिपट गईं। वो मां से कह रही थीं- ‘पैहलां सानूं नानी घर (होशियारपुर) छड्ड के आओ, फेर तुसीं चले जाणा।’ ऐसे में जर्निलिस्टों ने तुरंत महिला को ट्रेन से दूर कर दिया। भास्कर टीम ने महिला के पति को फोन किया तो महिला बोली- ‘इस वार तां कुड़ियां ने बचा लिआ, पर अगली गड्डी थल्ले आ के जान दे देवांगी। तुसीं आ के कुड़ियां नूं लै जाणा।’ इस दौरान जब तक पति मौके पर नहीं पहुंचा, तब तक भास्कर टीम ने महिला और बच्चियों को संभाला।

रोते-रोते बोली- पति शक करता है, इसलिए मर रही थी

रोते हुए महिला ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता है और पीटता भी है। वह परिवार की मदद करना चाहती है और इसी लिए नौकरी करती है। शादी को 12 साल हो गए। जिंदगी नर्क बन चुकी है। चार बेटियां हैं, जिनमें से एक को होशियारपुर नानी के घर छोड़ा है। मौके पर पहुंचे पति से मारपीट का कारण पूछा तो बोला- उसने कभी कुछ नहीं कहा। सास-बहू में कहासुनी हुई थी। शायद इसलिए ऐसा स्टेप उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला और पति को समझाया। महिला ने कहा कि वह दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाएगी और पति ने कहा कि वह उसे खुश रखेगा। उसके बाद पति ने बेटियों को गोद में उठाया और महिला के साथ घर की ओर रवाना हो गया।

खबरें और भी हैं...