पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जालंधर कुंज में करवाया जगराता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन संघ एवं एएस वेलफेयर सोसायटी ने भव्य जागरण का आयोजन किया।

जालंधर| आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज निराले बाबा के सानिध्य में आत्मानंद निराला जैन संघ एवं ए एस वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में जालंधर कुंज में पद्मावती देवी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

दीप प्रज्जवलित मेयर जगदीश राज राजा, कमलेश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रमुख शिवसेना समाजवादी ने किया। क्लश स्थापना सेंट सोल्जर ग्रुप आफ स्कूल के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने की। निराले बाबा ने मंगलाचार करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिव सेना समाज वादी की उतर भारत प्रमुख अर्चना जैन ने गुरु वंदना गाकर गुरुदेव को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। आत्मानंद निराला जैन संघ एवं एएस वेलफेयर सोसायटी की प्रधान अर्चना जैन ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। जागरण में रजनीश नीटू, राजेश रिंकू, नरेंद्र शर्मा, संदीप खुराना, लीतेश जैन, पाश्वर्श्वनाथ जैन, लखबीर सिंह बाजवा विशेष रुप से उपस्थित हुए। कमल जैन, पूजा जैन, गुलशन जैन, अभिषेक जैन, साहिल जैन, देव धन, विक्रमजीत मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...