पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबा साहिब की जयंती पर पोषण दिवस मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सीडीपीओ इंदरजीत कौर की अगुवाई में आंगनवाड़ी सेंटर भार्गव कैंप में पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करते हुए उन्हें फल और सब्जियां वितरित किए गए और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। यहां कौंसलर बच्चन लाल, ओम प्रकाश भगत, एएनएम रजविंदर, डा सविता, पूजा और आंगनवाड़ी सदस्य मौजूद थे।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की

नूरमहल | सीडीपीओ नीलम रानी और सुपरवाइजर सीता देवी के अध्यक्षता में डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्राइमरी स्कूल प्रतापपुरा में पोषण दिवस मनाया गया । इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई और महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में बताया। यहां सरपंच बलवीर कौर, तीरथ सिंह, मलकीत सिंह, एएनएम, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर मौजूद थी । यहां पंजाब को कुपोषण मुक्त करने का प्रण भी लिया गया।

बस्ती दानिशमंदा सेंटर

जालंधर | आंगनवाड़ी सेंटर बस्ती दानिशमंदा में पोषण दिवस मनाया। इंदरजीत कौर ने विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। एलएचवी कुलविंदर कौर ने पौष्टिक आहार के फायदे और फास्ट फूड के बुरे प्रभावों के बारे में बताया। यहां गुरविंदर कौर, कौंसलर सुनीता रिंकू, कौंसलर बबीता रानी, एएनएम बिमला, गुरमीत कौर, सीमा, किरनदीप कौर, ममता, सीमा रानी ने प्रोग्राम में सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...