पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रस्ट महाकाली मंदिर में भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | ट्रस्ट महाकाली मंदिर देवी तालाब मंदिर में आज मां के चरणों में कुलदीप भाटिया एंड पार्टी ने हाजिरी लगाई। कुलदीप भाटिया ने भेंटें बहुत कुछ दिया महाकाली ने, हम दो घड़ी और शुक्राना कर ले और लड्डू वंडदी दवारे तेरे आवां, मां लड्डू गोपाल दे गाकर सबको नाचने के लिए मजबूर कर दिया। मंदिर की ओर से पार्टी को योगेश्वर शर्मा, नरिंदर सहजपाल व अशोक सोबती ने मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर किरन कुमार, चंद्र मोहन ढींगरा, यशपाल, एके शर्मा, दिनेश कुमार, राजिंदर कपूर, रमेश शौंकी, आदि मौजूद थे ।

खबरें और भी हैं...