गुरुद्वारा छेंवीं पातशाही लम्मा पिंड के स्थापना दिवस पर गुरमत समागम
प्रधान हरसुरिंदर सिंह ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
जालंधर | गुरुद्वारा छेंवीं पातशाही लम्मा पिंड की ओर से गुरुद्वारा साहिब का स्थापना दिवस और खालसा साजना दिवस बैसाखी के मौके पर गुरमत समागम करवाया।
गुरुद्वारा साहिब के प्रधान हरसुरिंदर सिंह ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई अमरजीत सिंह, भाई तजेंद्र सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से और ज्ञानी गुरमीत सिंह व हेड ग्रंथी गुरनेक सिंह ने गुरु इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। समागम में संत बाबा गुरचरण सिंह कार सेवा ठट्टे वाले, प्रधान हरसुरिंदर सिंह, जत्थेदार जसवंत सिंह, ज्ञान सिंह जज, जसवंत सिंह कलसी, हरजिंदर सिंह जज, बहादुर सिंह, जगजीत सिंह कंबोज, गुरदीप सिंह, जोगा सिंह, जसवीर सिंह, साधु सिंह, सुखचैन सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे। समागम दौरान गुरु कृपा नौजवान सभा, मीरी पीरी सोसाइटी और बेबे नानकी सेवा सोसायटी ने सेवा निभाई ।