पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • भगवान श्री परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली

भगवान श्री परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान श्री परशुराम जयंती के मौके पर भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा भगवान श्री राम चौक से शुरु होकर ज्योति चौक, बस्ती अड्डा, जेल चौक, पटेल चौक, माई हीरा गेट, चौक अड्डा टांडा, चौक अड्डा होशियारपुर, भगत सिंह चौक से होती हुई समाप्त हुई।

इसमें भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार और भक्तजन नृत्य कर मस्ती में झूम रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों से शोभायात्रा में चार चांद लग रहे थे। जगह-जगह पर भक्तों की ओर से फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा था और विभिन्न व्यंजनों के लंगर भी लगाए गए। महोत्सव कमेटी की ओर से भक्तों का आभार व्यक्त किया। यहां पं केवल कृष्ण शर्मा, पं रवि शर्मा, प्रवीन कोहली, यश पहलवान, पं ज्योति प्रकाश, सुमित कालिया, नवल कंबोज, नरिंदर छापर, नरिंदर वत्स थे ।

भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से निकाली शोभायात्रा भगवान श्री राम चौक से शुरु हुई।

परशुराम जयंती को समर्पित यज्ञ 24 को

जालंधर | मोहयाल सभा भुलत्थ की हुई बैठक में 24 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ और भंडारा लगाने का फैसला लिया गया। अध्यक्षता सुभाष चंद्र ने की। उन्होंने बताया कि हवन सुबह दस बजे होगा। यहां शंकर दत्ता, कुलदीप दत्ता, जतिंदर, रमेश दत्ता, विकास मेहता, नंद रानी, रेनू दत्ता आदि थे।

खबरें और भी हैं...