पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों को लगाए बैज

विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों को लगाए बैज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी विश्वविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर नई जिम्मेवारी सौंपी गई। इसमें 21 डिपार्टमेंट्स के 85 विद्यार्थियों को बैज दिए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश महाजन और रजिस्ट्रार डा. सुषमा आर्या ने बैज पहनाते हुए प्रतिनिधियों को उनके कार्यों से अवगत कराया।

यूनिवर्सिटी में क्लास टॉपर, बेस्ट एनसीसी कैडेट, एनएसएस कार्यकर्ताओं, बेस्ट खिलाड़ी और सांस्कृतिक गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बैज दिए गए। डॉ. आरके महाजन ने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी कई बार कुछ समस्याओं के बारे में मैनेजमेंट व प्राध्यापकों को बताने से डरते हैं। इसी को ध्यान में रखकर विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया है। मौके पर डॉ. सुषमा आर्या, डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. गीतांजली मनचंदा, डॉ. जसवीर, डॉ. सपना सेठी, डॉ. दीपिका नागरत उपस्थित थे।

19 अप्रैल को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...