पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्था ने स्टूडेंट्स को दी स्टेशनरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बचपन प्रतिनिष्ठा संस्था ने विभिन्न पाठशालाओं में जाकर स्टूडेंट्स को दी सहायता।

जालंधर | बचपन प्रतिनिष्ठा (सभी बच्चों के प्रति निष्ठा) एक रजिस्टर्ड संस्था है जोकि गरीब बच्चों की पढ़ाई की देखभाल करती है। नए सत्र के आरंभ में इस संस्था के सदस्यों ने कई पाठशालाओं में कापियां एवं स्टेशनरी वितरित की। गुरु नानक पब्लिक स्कूल (मिठापुर), जेनिथ पब्लिक स्कूल (मिठापुर), दशमेश पब्लिक स्कूल (कुक्की ढाब), आर्य मॉडल स्कूल (गढ़ा ) एवं सरकारी माध्यमिक स्कूल (हमीरपुर) में स्टूडेंट्स को स्टेशनरी दी। आने वाले वर्ष में यह संस्था गरीब बच्चों की भलाई हेतु , कार्यरत रहेगी। यह संस्था उन सभी का तह दिल से आभार प्रगट करती है जो समाज सेवा में अपना योगदान दे कर बच्चों को उभारने में इस संस्था का सहयोग करते हैं।

खबरें और भी हैं...