दोआबा कॉलेज के एमए जेएमसी के स्टूडेंट्स ने यूनि. में पाई पोजिशंस
कॉलेज में मेधावी स्टूडेंट्स को प्रिंसिपल ने सम्मानित किया। -भास्कर
एजुकेशन रिपोर्टर | जालंधर
दोआबा कॉलेज के एमए जेएमसी सेमेस्ट-1 के स्टूडेंट्स ने जीएनडीयू की परीक्षाओं में बेहतरीन परफार्मेंस दी है। प्रिं. डॉ. नरेश कुमार धीमान ने बताया कि विपिन पाठक ने 375 में से 262 अंक लेकर जीएनडीयू में पहला, पुनीत पाल सिंह ने 252 अंक लेकर जीएनडीयू में चौथा स्थान, दिव्या प्रभाकर ने 250 अंक लेकर जीएनडीयू में छठा स्थान प्राप्त किया। प्रिं. डॉ. नरेश कुमार धीमान और विभागाध्यक्षा डॉ. सिमरन सिद्धू ने इन मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों और प्राध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।