विक्रम मिस्टर और किरनदीप कौर बनी मिस फ्रेशर
डीएवी कॉलेज में बीएफएसटी-4 के लिए फ्यूजन - 2018 का आयोजन किया गय। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ. एसके अरोड़ा रहे। जिनका स्वागत विभाग के मुखी डॉ. भारतेंदु सिंगला, प्रो. अनु गुप्ता और प्रो. पंकज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिसमें उपरांत सरस्वती वंदना की गई। बीएफएसटी के अध्यक्ष प्रो. सिंगला ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने फाइनल इयर के स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।
मिस्टर बीएफएसटी जसकरण सिंह, मिस बीएफएसटी भावना को चुना गया। मनोरंजन की शुरुआत भंगड़े से हुई। प्ले, स्किट और गेम्स भी कराई गई। जूनियर्स द्वारा नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए सभी सीनियर्स को स्मृति चिन्ह दिए गए।
जसकरण सिंह मिस्टर और भावना मिस बीएफएसटी चुनी गई
फेयरवेल पार्टी में स्टूडेंट्स ने डांस कर सबका दिल जीत लिया और मंच संचालन आकाशदीप सिंह, जसविंदर कौर , मुस्कान, मुकुल, अवनी और सपना ने किया।
मिस्टर पॉपुलर गुरमेहर सिंह, मिस पोपुलर पलविंदर कौर, मि. फ्रेशर विक्रम, मिस फ्रेशर किरनदीप कौर, मि. हैंडसम अनचित, मिस ग्रेसफुल आकृति गुजराल, ऑल राउंडर भक्ति बावा, को चुना गया। मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. अरुण मेहरा, डॉ. जीवन आशा, डॉ. संदीपना, प्रो. अनु गुप्ता और प्रो. गीता सिंगला भी मौजूद थे।
सरस्वती वंदना से आगाज