स्वामी मोहनदास स्कूल में मनाया वर्ल्ड हेरिटेज डे
जालंधर | स्वामी मोहनदास स्कूल में वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाया गया। इसमें स्टूडेंट्स को बताया गया कि राष्ट्रीय धरोहरों को किस प्रकार सहेज कर रखा जाए ताकि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण स्वरूप बनकर रह सकें। इस दौरान कक्षा एक से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स में एक्टीविटी भी करवाई गई। स्टूडेंट्स ने देश की हेरिटेज इमारतों ताजमहल, गोल्डन टैंपल, कुतुब मिनार आदि पर विचार प्रस्तुत कर स्टूडेंट्स को अवेयर किया।