सेफ्टी वीक मना स्टूडेंट्स को किया अवेयर
जालंधर | एकलव्य स्कूल द्वारा 9 से 11 अप्रैल, 2018 तक सेफ्टी वीक मनाया गया। जिसमें टीचर गौरव मेहंदीरत्ता ने बताया कि अग्नि शमन यंत्र का उपयोग कागज, लकड़ी और कपड़ों पर आग के मामले में किया जा सकता है। बिजली की आग के मामले में पानी मत डालें ऐसे मामलों में हमें रेत आग बुझाने के लिए अग्नि शमन यंत्र का उपयोग करना चाहिए। केवल तब ही ड्राइव करना चाहिए जब उनके पास वैध लाइसेंस, महत्वपूर्ण दस्तावेज हों और दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनें। मौके पर अध्यक्ष जेके गुप्ता, निदेशक, सीमा हांडा और प्रिंसिपल डिंपल शर्मा एवं एडमिनिस्ट्रेटर अरविंदर कौर मौजूद रहे।