एमए म्यूजिक इंसट्रूमेंटल के स्टूडेंट्स मेरिट में
जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल की परीक्षा में स्टूडेंट् राजवीर कौर ने 400 में से 331 अंक लेकर फर्स्ट पोजिशन, रीना रानी ने 304 अंक लेकर थर्ड, सहजदीप सिंह 290 अंक लेकर फोर्थ और गुरपाल सिंह ने 288 अंक लेकर पांचवीं पोजिशन हासिल की। प्रिंसिपल डॉ. सुचरिता शर्मा ने स्टूडेंट्स को बधाई दी।