जीपीएल-8: नॉटी स्लैगर्स ने जिमखाना वॉरियर्स को 22 रन से हराया
जालंधर| जिमखाना क्लब की तरफ से जारी जिमखाना प्रीमियर लीग सीजन आठ (जीपीएल-8) के दूसरे दिन का पहला मैच जिमखाना वॉरियर्स और नॉटी स्लैगर्स की टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉटी स्लैगर्स की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज भारती ने 67 और शिवम ने 50 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिमखाना वॉरियर्स की टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 139 रन ही बना सकी, जिसमें जसविन ने 63 व ऋषभ ने 27 रन का योगदान दिया।