पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • गुरुद्वारा बाजार शेखां में समागम सफर ए शहादत संपन्न

गुरुद्वारा बाजार शेखां में समागम सफर-ए-शहादत संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माता विपन प्रीत कौर के जत्थे ने गुरबाणी के कीर्तन से संगत को निहाल किया।

जालंधर | गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा सजाए खालसा पंथ को समर्पित गुरमत समागम की लड़ियां सफर-ए-शहादत समागम से संपूर्ण हुई।

चारों साहबजादों की शहीदी को समर्पित यह पांचवां समागम था। भाई दविंदर सिंह सोढी लुधियाना वाले, भाई सुखविंदर सिंह और माता विपन प्रीत कौर के जत्थे ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम दौरान संत बाबा रणजीत सिंह, संत बाबा जसविंदर सिंह, बाबा त्रिलोचन सिंह, जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, गुरदेव सिंह भाटिया, बलजीत सिंह नीला महल, अमरजीत सिंह किशनपुरा, गुरिंदर सिंह, हरजोत सिंह को सिरोपे देकर सम्मानित किया। यहां प्रधान दलजीत सिंह क्रिस्टल, वरिंदर सिंह बिंद्रा, महेंद्र सिंह अरनेजा, गुरचरण सिंह भाटिया, जसविंदर सिंह सोढी, देवेंद्र सिंह, इंदर सिंह, नवजोत सिंह, मनप्रीत सिंह, एडवोकेट दमनजीत सिंह, दशमेश सिंह, जगमोहन सिंह, नरेंद्र पाल सिंह जिम्मी, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत कौर, सुरिंदर कौर, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, गुरशरण कौर, गुरचरण कौर, सुरिंदर कौर, सतिंदर कौर, सरबजीत कौर और तेजेंद्र कौर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...