प्यार के इजहार में 3 लड़कों की जिंदगी हुई ‘टोटल सियापा’
जालंधर | केएल सहगल मेमोरियल हाल में हो रहे रंग उत्सव के पांचवें दिन ‘टोटल सियापा’ नाटक पेश किया गया। युवा थियेटर की ओर से करवाए गए नाटक को साजन कपूर ने निर्देशित किया है। नाटक में कलाकारों ने यंग मलंग थियेटर समूह के सदस्यों ने कला जगत में हो रही सियासत और घटिया मानसिकता को बड़े ही हास्यास्पद ढंग से पेश किया है। थियेटर के इस समूह में एक लेखक, सिंगर व नाटककार को एक लड़की से प्यार हो जाता है। उस लड़की से अपने प्यार का इजहार करने के लिए वह तीनों लड़के एक साथ रहते हैं और कई तरह के प्रयास करते हैं। जब तीनों इस दिशा में कदम बढ़ाते हैं तो उनके साथ कई हास्यास्पद घटनाएं हो जाती हैं। नाटक में कमलजीत सिंह, विजय कुमार, हनीश राजपूत, रवनीत खुराना, डिंपल जैन, मनजीत मान, मुस्कान, जीपी सिंह, हरलीन सिंह, रवनीत खुराना, संजीव शर्मा, साहिल, रोबिन सिंह, राजवीर रंधावा ने मुख्य भूमिका अदा की।