पीडीएवी में 22 वें स्थापना दिवस पर करवाया पाठ
संगीत विभाग द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया।
जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल के 22 वें स्थापना दिवस पर सुखमणि साहिब का पाठ करवाया। स्कूल के संगीत विभाग की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। छात्राओं ने रहम तेरी सुख पाया, तू मेरो प्यारों, तौ कैसी भूख का गायन किया। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने सभी विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।