पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • स्पेशल एक्सरसाइज व शूज की मदद से मिल सकती है घुटनों में दर्द से राहत : डॉ. अजयदीप

स्पेशल एक्सरसाइज व शूज की मदद से मिल सकती है घुटनों में दर्द से राहत : डॉ. अजयदीप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिमखाना लेडीज क्लब में महिलाओं के लिए घुटनों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. अजय दीप सिंह उपस्थित हुए। डॉक्टर अजय दीप ने महिलाओं को बताया कि वह किस तरह घुटनों में दर्द की समस्या से बच सकती हैं। इतना ही नहीं आप्रेशन होने के बाद अगर घुटनों में दर्द होता है तो उसके लिए स्पेशल एक्सरसाइज व शूज होते हैं जिन्हें पहनने से दर्द नहीं होती।

श्वेता चोपड़ा और रितु कोचर ने सभी जिमखाना मेंबर्स को बताया कि किस तरह से आज के बिजी शेड्यूल में हम शांत रह सकते हैं। उन्होंने मेडिटेशन करने के विभिन्न तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर जॉइंट वाइस प्रधान अनिता भारद्वाज, सेक्रेटरी शैलजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिता चड्डा, जॉइंट कोषाध्यक्ष कविता छाबड़ा, श्वेता मोंगा, अंजू गुप्ता, अल्पना पुरी, हरदेश किरण, नीरू सहगल के साथ ही अन्य सदस्य मौजूद रहे।

श्वेता चोपड़ा व रितु कोचर ने मेडिटेशन करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी

डॉ. अजयदीप सिंह ने जिमखाना लेडीज क्लब में घुटनों की सुरक्षा के टिप्स दिए। -भास्कर

खबरें और भी हैं...