पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चिकनकारी कपड़ों की प्रदर्शनी होटल में 19 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | मंजू जलोटा के प्रीमियम चिकनकारी ब्रांड अलंकृत द्वारा 19 अप्रैल को होटल शंगरीला जवाहर नगर जालंधर में एग्जीबिशन लगाई जा रही है। प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र चिकनकारी कपड़ों की सुंदर कढ़ाई व शिल्पकारी रहेगी, जिसमें मुख्य कॉटन, मलमल, जॉरजेट, ओरगेंजा, शिफॉन व सिल्क मुख्य है। अलंकृत कढ़ाई व शिल्पकारी के उस्तादों द्वारा सुई धागे से तैयार किये हुए सुंदर लिबास को प्रस्तुत कर रहा है।अलंकृत ब्रांड की संस्थापक मंजू जलोटा पिछले 25 सालों से एक आर्टवर्क डिजाइनर व विशिष्ट परिधान के लिए जानी जाती है को एफआईसीसीआई के द्वारा 2002 में बेस्ट वुमन एंटरप्रन्योर के खिताब से नवाजा जा चूका है । अलंकृत ब्रांड अपने सुंदर हाथों की कढ़ाई से संवारी गई साडियां, दुपट्टे, अनारकली, सूट सलवार, टॉप, प्लाजो और अन्य कई पहनावो के लिए जाना जाता है। जिसे उत्तर प्रदेश के चालीस गांव के लगभग 5000 से ज्यादा शिल्पकारों द्वारा बनाया जाता है ।

खबरें और भी हैं...