मेघा गुप्ता एमएड तीसरे सेमेस्टर में पहले स्थान पर
जालंधर | जीएनडीयू की ओर से ली गई एमएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में सेंट सोल्जर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, प्रिंसिपल डॉ. अल्का ने बताया कि मेघा गुप्ता ने 87 परसेंट अंक हासिल कर पहला, शरणजीत कौर ने 86 परसेंट अंक हासिल कर दूसरा, शुभी सागर ने 86 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा, मंजू बाला ने 84 फीसदी अंक हासिल कर चौथा, पूजा रानी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवां, रिम्मी ने 83 परसेंट नंबर हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया। प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों व स्टाफ के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।